गुरुवार, 15 अप्रैल 2010

आम आदमी व जनश्री बीमा योजना का लाभ देने के लिये शिविरों का आयोजन आज से

आम आदमी व जनश्री बीमा योजना का लाभ देने के लिये शिविरों का आयोजन आज से

ग्वालियर 14 अप्रैल 10। भूमिहीन ग्रामीणों के लिये सरकार द्वारा आम आदमी बीमा योजना तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के निर्धनों के लिये जनश्री बीमा व पेंशन योजना संचालित है। योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को पहुँचाने के लिये अप्रैल एवं मई माह में जिले के ग्रामीण क्षेत्र में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

       जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनोद शर्मा ने बताया कि 15 अप्रैल को जनपद पंचायत मुरार के अन्तर्गत ग्राम बेहट, घाटीगांव के ग्राम तिघरा, डबरा के ग्राम कारियावटी तथा भिरतवार के ग्राम चीनौर में शिविर आयोजित किये जायेंगे। इसी तरह 29 अप्रैल को जनपद पंचायत मुरार के ग्राम उटीला, घाटीगांव के आरोन, डबरा के शुक्लहारी, भितरवार के हरसी ग्राम में शिविर लगेगा। 06 मई को मुरार जनपद के ग्राम सिरसौद, घाटीगांव के ग्राम मोहना, डबरा में सूखापठा तथा भितरवार के ग्राम मोहनगढ़ में शिविर लगेंगे। इसी प्रकार 20 मई को मुरार जनपद पंचायत के ग्राम चकरायपुर, घाटीगांव के ग्राम बरई, डबरा के ग्राम बड़ेरा बुजुर्ग तथा भितरवार के ग्राम सांखनी में शिविर लगाये जायेंगे।

       जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शर्मा ने संबंधित विभाग के सभी विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग के समस्त अमले के साथ शिविरों में उपस्थित रह कर सभी पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कराने के निर्देश हैं।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी