राकेश श्रीवास्तव द्वारा आयुक्त जनसम्पर्क का पदभार ग्रहण
भोपाल 26 अप्रैल 10। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री राकेश श्रीवास्तव ने आज यहां अपरान्ह में आयुक्त जनसंपर्क का पदभार ग्रहण किया।
श्री श्रीवास्तव ने इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर विभिन्न प्रभागों के कार्यकलापों की जानकारी ली। श्री श्रीवास्तव ने संचालनालय के विभिन्न प्रभागों का अवलोकन कर वहां की कार्यप्रणाली से अवगत हुए।
इस अवसर पर संचालनालय के अपर संचालक सर्वश्री के.ए. कबीर, श्री आर एम पी. सिंह, श्री लाजपत आहूजा, श्री सुरेश अवतरामानी, श्री सुरेश तिवारी, श्री रज्जू राय उपस्थित थे। संचालनालय आगमन पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री श्रीवास्तव का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
इसके पूर्व श्री राकेश श्रीवास्तव ने सचिव जनसम्पर्क एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश माध्यम का भी कार्यभार ग्रहण किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी