शुक्रवार, 23 अप्रैल 2010

कलेक्टर के निर्देश पर पी एच ई. अमला पहुँचा फील्ड में

कलेक्टर के निर्देश पर पी एच ई. अमला पहुँचा फील्ड में

ग्वालियर 22 अप्रैल 10। पेयजल की बढ़ती माँग को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने पी एच ई. विभाग के अधिकारियों को प्रतिदिन ग्रामीण अंचल में भ्रमण के निर्देश दिये हैं जिसके पालन में कार्यपालन यंत्री श्री आर एल एस. मौर्य ने अपनी टीम के साथ डबरा, भितरवार क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया है।

       श्री मौर्य ने बताया कि जिला स्तरीय दल द्वारा जनमित्र समाधान केन्द्र बनवार, चीनौर, घरसौंदी, करहिया, चिटौली और रिछारीकलां क्षेत्र का भ्रमण किया तथा क्षेत्र में हैण्डपंपों से पानी की आपूर्ति, नलजल योजनाओं की स्थिति का अध्ययन किया तथा बंद या खराब पड़े हैण्डपंपों को शीध्र कराने के निर्देश मैकेनिकों को दिये हैं। उन्होंने बताया कि सभी सहायक यंत्रियों तथा उपयंत्रियों को अपने अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण के निर्देश दिये हैं।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी