पीएचई प्रोजेक्ट ने वार्डवाईज उपयंत्रियों की डयूटी लगाई
सभी उपयंत्रियों के दूरभाष क्रमांक नागरिकों को उपलब्ध कराये गये।
ग्वालियर दिनांक- 13.04.2010- निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय परियोजना मण्डल ग्वालियर के मध्य 9 अप्रेल को सम्पन्न हुई बैठक के क्रम में अधीक्षणयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग परियोजना द्वारा आज उनके विभाग द्वारा बिछायी गई सीवर लाईनों की सफाई के संबंध में नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के हिसाब से कर्मचारी की पदस्थी की जानकारी निगमायुक्त को उपलब्ध कराई गई है। दी गई जानकारी मे बताया है कि क्षेत्रीय कार्यालय में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के कौन-कौन से कर्मचारी सीवर कार्य हेतु उपस्थित रहेंगे। निगमायुक्त को दी गई जानकारी में अधीक्षणयंत्री द्वारा क्षेत्रीय कार्यालयवार नाम और उनसे संबंधित कर्मचारियों के नाम, उपयंत्रियों, मुख्य कर्मचारियों के मोबाईल नम्बर से जानकारी प्र्रेषित की है।
अधीक्षणयंत्री द्वारा निगमायुक्त को अवगत कराया गया कि पीएचई प्रोजेक्ट के ड्रेनेज संधारण के अंतर्गत 170 कर्मचारी कार्यरत हैं जिनमें 13 उपंयत्री, 105 मूल सफाई कर्मचारी शेष अतिरिक्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हैं। अधीक्षणयंत्री द्वारा निगमायुक्त को अवगत कराया गया कि क्षेत्रीय कार्यालयवार प्रभारी उपयंत्रियों के मोबाईल नम्बर पर संबंधित क्षेत्र में सीवर समस्या होने पर सूचित किया जा सकता है। उनके द्वारा दी गई सूची में क्षेत्रीय कार्यालय क्र.1 और 15 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2, 3, 4, 35, 42, 43 के लिये उपयंत्री महेन्द्र अग्रवाल मोबाईल नम्बर 9303238703 के अधीन दो गैंग रहेंगी जिनके प्रभारी आनंद चौहान रहेंगे जिनका मो.न. 09713532262 है। क्षेत्रीय कार्यालय क्र.2, 3, 4 और 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 6,9,10,7,8,15,11,13,14,12,16,17 के लिये उपयंत्री लल्लन सिंह सेंगर मोबाईल नम्बर 9827092938 रहेंगे। क्षेत्रीय कार्यालय क्र.6 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31,32 के लिये उपयंत्री मनोज श्रीवास्तव मोबाईल नम्बर 9329733099 एवं आर.बी.मल्होत्रा 9827287074 के अधीन दो गैंग रहेंगी। क्षेत्रीय कार्यालय क्र.7, 12, 13 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 36, 56, 58, 59 के लिये उपयंत्री प्रदीप सिन्हा मोबाईल नम्बर 9229145313 एवं रामरतन 9630100131 के अधीन दो गैंग रहेंगी । क्षेत्रीय कार्यालय क्र.8, 9 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 25,26,27 के लिये उपयंत्री एम.पी. मगरैया मोबाईल नम्बर 9893036480 रहेंगे इनके साथ 9 कर्मचारियों की दो गैंग रहेंगी ।
क्षेत्रीय कार्यालय क्र.8 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18, 19 एवं 20 के लिये उपयंत्री सूरज श्रीवास्तव मोबाईल नम्बर 9406978273 रहेंगे। क्षेत्रीय कार्यालय क्र.10 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21,22,23, 24के लिये उपयंत्री एस.आर. सोलंकी मोबाईल नम्बर 9425308440 रहेंगे। क्षेत्रीय कार्यालय क्र.11 एवं 14 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 28,29,30 एवं 60 के लिये उपयंत्री यू.के. पहारिया मोबाईल नम्बर 9425111282 तथा इनके साथ बृजेश सफाई कर्मचारी होंगे जिनका मो.न. 8109300413 होगा। क्षेत्रीय कार्यालय क्र. 16, 17 एवं 18 के अंतर्गत वार्ड क्र. 37, 39, 40, 41 के लिये उपयंत्री एस.पी. पाण्डेय मोबाईल नम्बर 2427831 एवं इनके साथ किशन मो.न. 9179961766 रहेंगे। क्षेत्रीय कार्यालय क्र.17, 18 एवं 19 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 38, 49, 50 के लिये उपयंत्री अनिल सिंह मोबाईल नम्बर 9425481522 रहेंगे। इनके साथ अशोक 9754442795 भी रहेंगे। क्षेत्रीय कार्यालय क्र.20 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 47, 48, 51, 53 के लिये उपयंत्री संदीप श्रीवास्तव मोबाईल नम्बर 9826286992 तथा इनके साथी रामगोपाल जिनका मो.न. 9977532218 होगा। क्षेत्रीय कार्यालय क्र.19 और 21 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 46, 52, 54, 55 के लिये उपयंत्री आर.के. जैन मोबाईल नम्बर 9827586744 तथा रामपाल कुली गैंग इंचार्ज का मो.न. 9754688421 होगा।
क्षेत्रीय कार्यालय क्र.7, 15, 19, 12 एवं 13 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 33,34,44,45,57 के लिये उपयंत्री बी.के. गुप्ता मोबाईल नम्बर 9300033634 एवं दीनदयाल गैंग इंचार्ज मो.न.9300061456 होगा। संबंधित क्षेत्रों के नागरिक पीएचई प्रोजेक्ट संबंधी सीवर समस्या के लिये उक्त उपयंत्रियों को दूरभाष पर सम्पर्क कर सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी