ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के अन्तर्गत कार्यशाला संपन्न
ग्वालियर 17 अप्रैल 10 । जिला न्यायालय ग्वालियर परिसर में ई- कोर्ट प्रोजेक्ट के अन्तर्गत चल रहे कम्प्यूटराइजेशन कार्य के तत्वावधान में कम्प्यूटर जागरूकता से संबंधित कार्यशाला आज आयोजित की गई । जिला रजिस्ट्रार जिला एवं सत्र न्यायालय ग्वालियर श्री सिध्दार्थ तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यशाला का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ए के मिश्रा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ । इस कार्यलशा में जिला ग्वालियर मुख्यालय एवं डबरा एवं भितरवार तहसील के समस्त न्यायाधीशगणों ने भाग लिया ।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री ए के मिश्रा द्वारा विशेष तौर पर न्यायाधीशगणों को प्रदाय किये गये लैपटॉप कम्प्यूटर का प्राथमिकता से उपयोग करने हेतु ध्यानाकर्षण कराया गया । साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि लैपटॉप के उपयोग से किस प्रकार वे अपने न्यायिक कार्य में अपनी कार्यक्षमता को बढ़ा सकते हैं ।
कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी श्री संजय पांडे एवं एनआईसी की पदाधिकारी श्रीमती अर्पिता अग्रवाल ने विभिन्न उपक्रमों में सुगमता एवं सरलता से कम्प्यूटर के उपयोग के संबंध में जानकारी दी । उन्होंने कम्प्यूटर पर इंटरनेट का उपयोग करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में समस्त न्यायाधीशगणों को अवगत कराया ।
इसी क्रम में श्रीमती गिरिबाल सिंह वरिष्ठ प्रभारी अधिकारी कम्प्यूटर अनुविभाग एवं चतुर्थ अतिरिक्त जिला न्यायाधीश द्वारा कम्प्यूटर के हार्डवेयर के रखरखाव के संबंध में न्यायाधीशगणों को जानकारी प्रदान की साथ इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी का कम्प्यूटर पर उपयाग करते समय ध्यान रखे जाने योग्य आवश्यक सावधानियों की भी बिन्दुवार जानकारी प्रदान की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें