कन्या भ्रूण हत्या निषेध व महिला समानता विषय पर मीडिया कार्यशाला आज
ग्वालियर 15 अप्रैल 10। महिला एवं बाल विकास विभाग के संभागीय कार्यालय द्वारा कन्या भ्रूण हत्या निषेध एवं महिला समानता विषय पर चलाये जा रहे कार्यक्रमों की श्रंखला में 16 अप्रैल को मीडिया कार्यशाला रखी गई है। '' जिंदगी में रंग भरती है बिटिया'' नाम से यह कार्यशाला इस दिन प्रात: 11 बजे से यहाँ तानसेन रेसीडेन्सी में आयोजित होगी। विभागीय संयुक्त संचालक श्री सुरेश सिंह तोमर ने मीडिया प्रतिनिधियों से इस कार्यशाला में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें