संभाग में 3 हजार 471 इंदिरा आवास पूर्ण
ग्वालियर 17 मई 10। ग्वालियर संभाग में 5 हजार 497 इंदिरा आवास निर्माण लक्ष्य के विरूध्द 3 हजार 471 इंदिरा आवास निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही एक हजार 494 आवास निर्माण कार्य प्रगति पर है।
संभाग के ग्वालियर जिले में 872 आवास निर्माण के विरूध्द 427 निर्माण कार्य पूर्ण 445 निर्माण कार्य प्रगति पर, शिवपुरी जिले में 1243 में से 1213 आवास निर्माण कार्य पूर्ण 30 आवास निर्माण कार्य प्रगति पर है। गुना जिले में 1675 में से 1183 आवास निमार्ण काय्र पूर्ण 492 आवास निर्माण कार्य प्रगति पर है। दतिया जिले में 371 के विरूध्द 143 में निर्माण कार्य पूर्ण 228 में कार्य प्रगति पर है। अशोक नगर में 1336 आवास निर्माण के विरूध्द 505 में निर्माण कार्य पूर्ण तथा 299 इंदिरा आवास निर्माण कार्य प्रगति पर है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी