भूमि संरक्षण प्रकोष्ठ की बैठक आज
ग्वालियर 23 मई 10। भूमि संरक्षण एवं शासन संधारित मंदिरों के भूमि सत्यापन संबंधी कार्यवाही की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में 24 मई को शाम 4 बजे आयोजित की गई है।
राज्य स्तरीय स्वास्थ्य संचार एवं प्रबंध संस्थान सिटी सेंटर में आयोजित इस बैठक में पूर्व आयोजित बैठक के पालन प्रतिवेदन सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी। बैठक में संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी