सील आईसक्रीम फैक्ट्री को खुलवाकर दूषित आईसक्रीम फेकी
ग्वालियर दिनांक 04 जून 2010- जिला प्रशासन के खाद्य विभाग एवं नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग तथा मदाखलत विभाग द्वारा आज डेयरी आइसक्रीम एवं गणेश फूड प्रोडक्ट के यहां कार्यवाही कर लगभग 90 लीटर बदबूदार आईसक्रीम का विनष्टीकरण किया गया।
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. कौरव से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत एक जून 2010 को खाद्य विभाग एवं नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुर्गी फार्म दुर्गा कॉलोनी स्थित वीरेन्द्र सिंह गुर्जर की डेयरी आइस्क्रीम फैक्ट्री को सील किया गया था जिस पर आज कलेक्टर महोदय के मौखिक निर्देश पर उक्त आइसक्रीम फैक्ट्री को खुलवाया गया तथा फैक्ट्री में उपलब्ध 50 लीटर बदबूदार आइसक्रीम का विनिष्टीकरण कराया गया, इसके साथ ही गणेश फूड प्रोडक्ट का भी निरीक्षण किया गया तथा 40 लीटर बदबूदार आइसक्रीम का विनिष्टीकरण किया गया। इस मौके पर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी सहित खाद्य विभाग के अधिकारी, मदाखलत अधिकारी दल बल सहित उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी