बुधवार, 28 जुलाई 2010

जनसमस्याओं का निराकरण तीन दिवस में करें : महापौर

जनसमस्याओं का निराकरण तीन दिवस में करें : महापौर

क्षेत्रीय कार्यालय क्र. 17 पर महापौर ने सुनी समस्यायें

ग्वालियर दिनांक- 27 जुलाई 2010 -  नगर निगम के उपनगरीय कार्यालयों पर अपनी समस्याएं लेकर आने वाले लोगों की समस्याओं का निराकरण तीन दिवस के अंदर होना चाहिए तथा उपनगरीय कार्यालयों की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें जिससे यहां आने वाले आमजनों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। उक्ताशय के निर्देश महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने उपनगर ग्वालियर दक्षिण के प्रभारी उपायुक्त एवं क्षेत्राधिकारी को जन सुनवाई के दौरान दिए।

उल्लेखनीय है कि महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता द्वारा आज क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 17 ढोली बुआ के पुल स्थित नगर निगम के उपनगरीय कार्यालय पर जनसुनवाई की गई। नगर निगम ग्वालियर के विभिन्न वार्डों में नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल निबटारा कराने के लिये महापौर समीक्षा गुप्ता द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत श्रीमती गुप्ता द्वारा आज क्षेत्रीय कार्यालय क्र. 17 पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती राजाबेटी माहौर एवं श्रीमती गंगा अलबेल घुरैया के साथ नागरिकों की समस्याओं को सुना गया। क्षेत्रीय कार्यालय क्र. 17 पर की गई जनसुनवाई के दौरान बी.पी.एल. कार्ड, विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत संचालित पेंशन एवं साफ-सफाई एवं पेयजल से संबंधित अनेक समस्यायें लेकर नागरिक आये। महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता ने निर्देश दिए कि नगर निगम के प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय पर होने वाली जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़े तथा उनकी समस्याओं का निराकरण तीन दिवस के अंदर होना चाहिए तथा इसकी मॉनीटरिंग मैं स्वयं करुंगी। जनसुनवाई के दौरान कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुई जिस पर पांच शिकायतों का निराकरण तत्काल कराया गया जिसमें दो समस्याएं साफ सफाई से संबंधित, 2 समस्याएं कामकाजी महिलाओं के आवेदन को लेकर थे जिनके आवेदन पूर्ण कराए गए तथा 1 समस्या विद्युत से संबंधित थी जिसका महापौर महोदया द्वारा तत्काल निराकरण कराया गया तथा शेष समस्याओं के निराकरण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई। जनसुनवाई के दौरान संबंधित क्षेत्र के उपायुक्त जगदीश शर्मा, संबंधित क्षेत्राधिकारी श्री सोलंकी सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

       उल्लेखनीय है कि आज शहर के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों पर क्षेत्राधिकारियों द्वारा आमजनों की समस्याएं सुनी गई तथा उनका तत्काल निराकरण किया गया। जिसके तहत आज निगम मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रीय कार्यालयों पर जनसुनवाई की गई जिसके सैकड़ो जनसमस्याएं सुनी गई तथा उनका निराकरण किया गया।

       वहीं उपनगरीय ग्वालियर क्षेत्रीय कार्यालय 1 से 7 पर की गई जनसुनवाई की मॉनीटरिंग क्षेत्रीय उपायुक्त गुलाबराव काले ने की । श्री काले ने जानकारी देते हुए बताया कि सातों क्षेत्रीय कार्यालयों पर कुल 57 आवेदन आए जिसमें से क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 4 पर पांच आवेदन आए जिसमें 3 सीवर समस्या, 1 परिवार सहायता एवं 1 विद्युत से संबंधित था जिसमें से सीवर समस्याओं का तत्काल निराकरण कराया गया। वहीं क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 5 पर 47 समस्याएं आई जिसमें 17 कामकाजी महिलाओं से संबंधित, 30 आवेदन सामाजिक सुरक्षा पेंशन संबंधी आए तथा क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 6 पर तीन आवेदन आए जिसमें 2 अतिक्रमण से संबंधित तथा 1 सीवर समस्या को लेकर था। इसके साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 7 पर दो आवेदन आए जिसमें 1 सीवर  तथा 1 सफाई संबंधी आवेदन था।

 

निगमायुक्त ने निगम मुख्यालय पर सुनी जनसमस्याएं

 

      निगम मुख्यालय पर नगर निगम आयुक्त एन बीएस राजपूत द्वारा जनसुनवाई करते हुए लगभग 30 समस्याएं सुनी गई तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। निगम मुख्यालय पर की गई जनसुनवाई के दौरान राजस्व विभाग से संबंधित 4 समस्याएं, पीएचई क्र.1 से संबंधित 3 समस्याएं, भवन अधिकारी से संबंधित 10 समस्याएं, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी से संबंधित 8 समस्याएं, स्थापना विभाग से संबंधित 1 समस्याएं, भंडार से संबंधित 2 आवेदन, पार्क विभाग से संबंधित 1 आवेदन, मदाखलत विभाग से संबंधित 1 आवेदन तथा पीएचई प्रोजेक्ट से संबंधित 1 आवेदन जनसुनवाई के दौरान प्राप्त हुया। जनसुनवाई के दौरान निगम आयुक्तएनबीएस राजपूत, अपर आयुक्त कौशलेन्द्र ंसिह भदौरिया, सुरेश शर्मा, उपायुक्त देवेन्द्र ंसिह चौहान, लेखाधिकारी दिनेश बाथम, राजस्व प्रभारी सत्यपाल ंसिह चौहान एवं जनकल्याण अधिकारी, कार्यपालन यंत्री पी.एच.ई. सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी