निगमायुक्त ने किये उपायुक्तों के प्रभार में फेरबदल
ग्वालियर दिनांक- 15 जुलाई 2010 - निगमायुक्त एन.बी.एस. राजपूत द्वारा आज कार्य सुविधा एवं प्रशासनिक दृष्टि से नगर निगम के कुछ प्रशासनिक अधिकारियों के कार्य प्रभार में फेरबदल किया गया है जिसके तहत उपायुक्त जनकल्याण अभय राजनगांवकर के स्थान पर देवेन्द्र सिंह चौहान को बनाया गया है तथा उपायुक्त सामान्य प्रशासन देवेन्द्र सिंह चौहान के स्थान पर अभय राजनगांवकर को बनाया गया है। इसके साथ ही प्रभारी राजस्व अधीक्षक चन्द्रमोहन शर्मा को जनकल्याण शाखा में पदस्थ किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी