बुधवार, 28 जुलाई 2010

वाटरशेड परियोजना के कामों में रूचि न लेने पर परियोजना अधिकारी को नोटिस

वाटरशेड परियोजना के कामों में रूचि लेने पर परियोजना अधिकारी को नोटिस

ग्वालियर 26 जुलाई 10/ मनरेगा के तहत मंजूर मिली वाटर शेड परियोजना के कार्यों पर ध्यान देने की वजह से कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने यहाँ के परियोजना अधिकारी श्री यू सी. गोयल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिले की जनपद पंचायत मुरार के अन्तर्गत यह परियोजना वर्ष 2009 में मंजूर हुई थी। लगभग एक वर्ष बीत जाने के बावजूद इस परियोजना की प्रगति अत्यधिक न्यून होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने श्री गोयल को मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील के नियमों के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी