सोमवार, 9 अगस्त 2010

शहरी विकास योजना पर कार्यशाला आज

शहरी विकास योजना पर कार्यशाला आज

 

ग्वालियर दिनांक- 25.07.2010- नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहरी विकास को साकार रुप प्रदान करने के उददेश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं जिसके तहत शहरी विकास योजना पर एक कार्यशाला का आयोजन 26 जुलाई को दोपहर 12 बजे होटल सेंटल पार्क में किया जा रहा है। इस कार्यशाला की अध्यक्षता महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता द्वारा की जाएगी।

       कार्यशाला का आयोजन नगर निगम द्वारा नियुक्त शहरी विकास योजना सलाहाकार, वायेन्टस साल्यूशन प्रा लिमिटेड के सहयोग से प्रोजेक्ट उत्थान के तहत किया जा रहा है। कार्यशाला का उददेश्य सामूहिक रुप से ग्वालियर शहर के लिए 2010-2031 की अवधि के लिए शहर के विजन और सेक्टोरल लक्ष्य की प्राप्ति के लिए चिन्हत परियोजनाओं पर चर्चा कर अंतिम रुप देना है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी