| दीपावली पर बिजली कटौती सिर चढ़ कर बोली, म.प्र. में त्यौहार अंधेरे में मुरैना ५ नवम्बर २०१० । मुरैना एवं भिण्ड जिला में प्रतिदिन की जा रही १५ घण्टे की डिक्लेयर्ड बिजली कटौती के बाद दीपावली के त्यौहार पर अतिरिक्त बिजली कटौती का चम्बल संभाग के निवासियों को और अधिक सामना करना पड़ रहा है । नरक चतुर्दशी पर जहॉं रात में १० बजे से ११ बजे तक की अतिरिक्त बिजली कटौती की गयी वहीं ऐन दीपावली यानि आज ५ नवम्बर २०१० को प्रात: ७ बजे से काटी गयी बिजली कटौती इस समाचार के लिखे और प्रकाशित किये जाने के वक्त तक शहर में बिजली कटोती जारी है । वर्ममान में शहर में शट डाउन चल रहा है । उल्लेखनीय है कि चम्बल के ६५ फीसदी ग्रामीण क्षेत्र में बिजली है ही नहीं वहीं जहॉं हैं वहॉं दो दिन छोड़ कर महज ४ घण्टे के लिये मात्र बिजली दी जा रही है । ऐन त्यौहार पर की जा रही अनाप शनाप भारी बिजली कटौती से जनता में भारी रोष व आक्रोश व्याप्त हो गया है । स्मरणीय है मुरेना शहर चम्बल संभाग का संभागीय मुख्यालय है । इस दरम्यान बिजली घर का शिकायत दर्ज कराने का फोन नंबर ०७५३२- २३२२४४ सहित सभी अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों के फोन बन्द चल रहे हैं जो कि हरदम बिजली शट डाउन करने से पूर्व आउट ऑफ क्रेडल एवं स्विच आफॅ कर लिये जाते हें । |
This is Gwalior Times News Service, Publishing From Central India.Since year 2004.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी