शनिवार, 25 दिसंबर 2010

केन्द्रीय पुस्तकालय में क्रिसमस त्यौहार के उपलक्ष्य में प्रतियोगितायें आयोजित

केन्द्रीय पुस्तकालय में क्रिसमस त्यौहार के उपलक्ष्य में प्रतियोगितायें आयोजित

ग्वालियर 24 दिसम्बर 2010/ महाराज बाड़ा स्थित शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय में शुक्रवार को क्रिसमस त्यौहार के उपलक्ष्य में पुस्तकालय की महिला सदस्यों के लिये विभिन्न खेल प्रतियोगितायें आयोजित की गईं। प्रतियोगिता के समापन सत्र में विजेता सदस्यों को संभागीय पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीमती रेनू बेदी ने पुरस्कार प्रदान किये। प्रतियोगिताओ का आगाज श्रीमती आशालता निवासकर ने क्रिसमस केक काटकर किया। इस अवसर पर कु.जूही बंसल, कु.रूपल जैन, कु.सोनी परमार, कु.सपना भदौरिया, कु. प्रेरणा, श्रीमती रजनी गुप्ता, कु.सृष्टि मीणा, श्रीमती अमनदीप कौर व श्रीमती ब्यूटी आदि मौजूद थीं।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी