मंगलवार, 28 दिसंबर 2010

आओ बनायें अपना मघ्यप्रदेश अभियान की समीक्षा आज

आओ बनायें अपना मघ्यप्रदेश अभियान की समीक्षा आज

ग्वालियर 27 दिसम्बर 10 / प्रदेश सरकार द्वारा सवर्णिम मध्यप्रदेश के निर्माण के मकसद से चलाये जा रहे आओ बनायें अपना मध्यप्रदेश अभियान के तहत जिले में चल रही गतिविधियों की समीक्षा के लिये कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने 28 दिसम्बर को संबधित अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस दिन यह बैठक अपरान्त 5 बजे मोतीमहल स्थित मान सभागार मे आयोजित होगी। बैठक में खासकर जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, हरियाली, स्वच्छता एवं साफ सफाई, नशामुक्ति सबके लिये शिक्षा व सबके लिये स्वास्थय आदि बिन्दुओं की समीक्षा होगी ।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी