सोमवार, 27 दिसंबर 2010

जनगणना का संभागस्तरीय प्रशिक्षण आज

जनगणना का संभागस्तरीय प्रशिक्षण आज

ग्वालियर 26 दिसम्बर 10/ जनगणना से जुडे अधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण देने के लिये संभागस्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन 27 दिसम्बर को ग्वालियर में होगा। इस दिन यह प्रशिक्षण सेंट्रल पार्क होटल में रखा गया है। प्रशिक्षण के लिये अधिकारियों का पंजीयन प्रात: 9:30 बजे से होगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के अधिकारी तथा निदेशक जनगणना म.प्र. भोपाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगें । प्रशिक्षण में ग्वालियर चंबल संभाग के कलेक्टर, प्रमुख जनगणना अधिकारी, नगर जनगणना अधिकारी एवं समस्त चार्ज जनगणना अधिकारी तथा जनसंपर्क विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगें ।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी