अजयसिंह 13 अक्टूबर की आदिवासी स्वाभिमान चेतना रैली में भाग लेंगे
भोपाल 10 अक्टूबर । म.प्र. विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह 13 अक्टूबर, गुरूवार को सुबह 7 बजे कार द्वारा भोपाल से मनावर (जिला धार) के लिए रवाना हाेंगे। वे इंदौर-धामनोद-खलघाट-धरमपुरी होते हुए अपरान्ह एक बजे मनावर पहुंचेंगे और वहां जिला कांग्रेस कमेटी, धार द्वारा आयोजित आदिवासी स्वाभिमान चेतना रैली में भाग लेंगे। वे शाम 4 बजे मनावर से रवाना होंगे और रात 10 बजे भोपाल लौटेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी