शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

मिट्टी के तेल की सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में

मिट्टी के तेल की सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में


-
ग्वालियर | 17-फरवरी-2017
 
   
   अब मिट्टी के तेल पर मिलने वाली सब्सिडी भी हितग्राही के सीधे बैंक खाते में जायेगी। इसके लिये सार्वजनिक उपभोक्ता प्रणाली के माध्यम से राशन दुकानों द्वारा मिट्टी का तेल क्रय करने वाले सभी उपभोक्ताओं से उनके बैंक खाते और मोबाइल की जानकारी माँगी गई है।
   जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री जैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा मिट्टी के तेल पर दी जा रही सब्सिडी की राशि अब सीधे उपभोक्ता के बैंक खाते में जमा कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिये सभी पात्र हितग्राहियों से अनुरोध किया गया है, कि वह अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार नम्बर, बैंक खाता तथा परिवार के एक सदस्य के मोबाइल नम्बर की जानकारी समग्र पोर्टल पर अंकित करने हेतु अपने उचित मूल्य दुकानदार को आधार नम्बर तथा बैंक खाते की छायाप्रतियाँ उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी