This is Gwalior Times News Service, Publishing From Central India.Since year 2004.
शनिवार, 17 अक्टूबर 2020
डाॅ.सिकरवार ने किया वार्ड 21 में घर-घर जाकर जनसम्पर्क , सिकरवार को तिलक कर दिया लोगों ने आर्शीवाद
ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व से काॅग्रेस प्रत्याषी डाॅ. सतीष सिंह सिकरवार ने आज वार्ड 21 में कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया। वार्ड 21 के क्षेत्र में जनता द्वारा जगह-जगह डाॅ. सिकरवार का पुश्पहार पहनाकर स्वागत किया। सैकड़ो कार्यकर्ताओं की भीड द्वारा काॅग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, कमलनाथ जिंदाबाद के नारे लगाये जा रहे थे। आज सुबह करीब 8 बजे सैकड़ो काॅग्रेस कार्यकर्ता डाॅ. सतीष सिंह सिकरवार के नेतृत्व में माॅ कैला देवी मंदिर गोला का मंदिर चैराहा पर एकत्रित हुये और वहां से डाॅ. सिकरवार के साथ चकिया वाले, कैलादेवी काॅलोनी, प्रगति विहार, कृश्णा नगर ब्लाॅक-ए,बी,सी, बैक काॅलोनी, दुग्ध डेयरी, मुरार एन्कलेव, सीताराम काॅलोनी, गली नं.1, गली नं.2, रजनीगंधा काॅम्पलेक्स, पंडित विहार से गोला का मंदिर चैराहा पर समापन हुआ। इस मौके पर डाॅ. सिकरवार ने क्षेत्र की जनता से कहा कि क्षेत्र की जनता से जिसने विष्वासघात किया है, उसे माफ नही किया जा सकता है। जिसने क्षेत्र की जनता का भरोसा, मत एवं खुद को बेच दिया है वो क्या विकास की बात कर रहा है। डाॅ. सिकरवार ने कहा कि जिसको अपना अमूल्य मत देकर जनता ने चुना वह जनता के विकास की बजाय उसने 2 वर्शो तक सिर्फ अपना और अपने परिवार का विकास किया।
कल दिनांक 17 अक्टूबर कार्यक्रमः- प्रातः 8 बजे वार्ड-21 गजेन्द्र सिंह कुषवाह जी का निवास डी-4 पीताम्बर स्टेट इन्द्रमणि नगर पर एकत्रिकरण होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी