दतिया जिले के सभी कार्यालयों में लंबित वेतन निर्धारण प्रकरण अतिशीघ्र
जिला पेंशन अधिकारी कार्यालय दतिया को भेजे जाये। जिससे शासन की मंशानुसार
वेतन निर्धारण प्रकरणों की जांच एवं अनुमोदन कार्य कर शतप्रतिशत निराकरण
किया जा सके।
जिला पेंशन अधिकारी श्री श्रीवास्तव ने बताया कि
मध्यपदेश वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के अंतर्गत वेतन नियमन के तहत् सभी
विभागों में लंबित वेतन निर्धारण के प्रकरण शत प्रतिशत पूर्ण किए जाने है।
जिसकी प्रति सप्ताह कलेक्टर द्वारा समीक्षा की जा रही है। पेंशन अधिकारी ने
सभी कार्यालय प्रमुखों को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया है कि शासन की
मंशानुसार वेतन निर्धारण प्रकरणों की जांच अनुमोदन कार्य का निरारण
शतप्रतिशत किया जाना है। 31 दिसम्बर 2020 के पश्चात् कोई प्रकरण वेतन
निर्धारण रहने पर संबंधित कार्यालय प्रमुख की जिम्मेदारी रहेंगी।
This is Gwalior Times News Service, Publishing From Central India.Since year 2004.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी