विधानसभा उप चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिये जिले में स्वीप
(सिस्टमेटिक वोटर्स एज्यूकेशन एण्ड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) के तहत
जागरूकता कार्यक्रम जारी है। इस कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह 28 अक्टूबर को शहरी क्षेत्र की कॉलोनियों के
रहवासी संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चर्चा करेंगे। इस दिन यह बैठक
प्रात: 11.30 बजे रूपसिंह स्टेडियम के समीप स्थित बाल भवन सभागार में
आयोजित होगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष तिवारी ने बताया
कि इस बैठक के माध्यम से खासतौर पर रहवासी संघों को यह समझाया जायेगा कि
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के
पालन में जिला प्रशासन द्वारा क्या-क्या इंतजाम किए जा रहे हैं।
This is Gwalior Times News Service, Publishing From Central India.Since year 2004.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी