प्रेक्षक श्री अजयनाथ झा ने बुधवार को डबरा तिराहे के समीप स्थित कल्याणपुर
पिछोर अंतर जिला नाका का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाके पर तैनात
एसएसटी को यहाँ से गुजरने वाले वाहनों की सघन चैकिंग करने के निर्देश दिए।
प्रेक्षक श्री अजयनाथ की मौजूदगी में की गई वाहन चैकिंग के दौरान एक वाहन
से एक लाख 90 हजार रूपए का नगद कैश बरामद हुआ। एसएसटी टीम द्वारा इस धनराशि
के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
प्रेक्षक श्री
अजयनाथ झा ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं रिटर्निंग अधिकारी को मतदान
सम्पन्न होने तक सभी नाकों पर कड़ाई पूर्वक अवैध सामग्री एवं अवैध धनराशि के
परिवहन पर नजर रखने के लिये कहा है।
ज्ञात हो भारत निर्वाचन आयोग
ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री अजयनाथ झा को विधानसभा
निर्वाचन क्षेत्र 19-डबरा (अजा.) के उपचुनाव पर निगरानी रखने के लिये
सामान्य प्रेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है।
This is Gwalior Times News Service, Publishing From Central India.Since year 2004.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी