ग्वालियर | 11-अक्तूबर-2020
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 के लिए
नामांकन में ऑनलाइन के लिए अतिरिक्त विकल्प प्रदान किए गए है। सीईओ एवं
डीईओ की बेवसाईट पर नामांकन फार्म भी ऑनलाईन उपलब्ध होगा। कोई भी इच्छुक
उम्मीदवार ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं तथा इसको प्रिंट कर नोटरीकरण के बाद
रिटर्निंग आफीसर के समक्ष जमा कर सकते है। उम्मीदवार के पास ट्रेजरी में भी
सिक्यूरिटी राशि जमा करने का विकल्प रहेगा। इसके अतिरिक्त पूर्व की
प्रक्रिया अनुसार उम्मीदवार ऑफलाइन फार्म प्राप्त कर रिटर्निंग अधिकारी
को निर्धारित समय के पूर्व प्रस्तुत कर सकते है। नामांकन जमा करने के लिए
दो व्यक्ति जाने की अनुमति होगीं। नामांकन के प्रयोजन के लिए वाहनों की
संख्या 2 तक सीमित रहेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी