मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा ग्वालियर दुर्ग पर संचालित लाईट एण्ड साउण्ड (ध्वनि एवं प्रकाश) कार्यक्रम 9 नवम्बर से फिर से शुरू होगा। कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखकर गत 17 मार्च से लाईट एण्ड शो बंद था।
क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य पर्यटन विकास निगम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 9 नवम्बर से हर शाम सायंकाल 6.30 बजे से 7.15 बजे तक हिंदी में ध्वनि एवं प्रकाश कार्यक्रम संचालित होगा। अंग्रेजी शो का समय सायंकाल 7.30 बजे से 8.15 बजे तक रखा गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी