बुधवार, 13 अगस्त 2008

दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना के तहत 12 हजार 3 सौ से अधिक हितग्राही लाभान्वित

दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना के तहत 12 हजार 3 सौ से अधिक हितग्राही लाभान्वित

ग्वालियर 12 अगस्त/08। दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना के तहत ग्वालियर संभाग में 3 लाख,4 हजार,9 सौ ,42 स्वास्थ्य एवं उपचार कार्ड बनाए गये। जबकि इस योजना के तहत जुलाई माह 08 के अंत तक संभाग में 12 हजार 3सौ  हितग्राहिओं को उपचार हेत सहायता प्रदान की गई।

       ग्वालियर संभाग के संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएें ने बताया कि दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना के तहत ग्वालियर जिले में 49 हजार, 9सौ,47 कार्ड बनाकर एक हजार 9सौ 22 हितग्राहिओं को उपचार एवं चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई। शिवपुरी जिले में 1 लाख 7 हजार से अधिक कार्ड बनाकर 4हजार 2 सौ 34 हितग्राहियों को गुना जिले में 89 हजार कार्ड तैयार कर 3 हजार 49 हितग्राहिओं को, दतिया जिले में 22 हजार, 115 कार्ड बनाकर 895 हितग्राहिओं को, और अशोक नगर जिले  में 36 हजार, कार्ड तैयार कर 2 हजार, 222 हितग्राहिओं को लाभान्वित किया गया।

       उल्लेखनीय हैं कि दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले (बीपीएल) समस्त वर्गों के परिवारों के सदस्य बीमार होने पर शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में भर्ती होकर उपचार कराने पर प्रत्येक परिवार पर एक वित्तीय वर्ष में 20 हजार तक की राशि जांच एवं उपचार पर व्यय की जाती हैं।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी