स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगें प्रभारी मंत्री श्री जयंत मलैया
ग्वालियर 12 अगस्त 08 । प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, रोजगार एवं आवास पर्यावरण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयंत मलैया स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगें ।
श्री जयंत मलैया 14 अगस्त को सांय 7 बजे शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर पधारेंगे । श्री मलैया अगले दिन 15 अगस्त को को एसएएफ मैदान पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे । आप स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य मंत्री जी का संदेश का चायन करेंगे ।
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के पश्चात श्री मलैया अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात सांय 8 बजे गोंडवाना एक्सप्रेस से दमोह के लिये प्रस्थान करेंगें ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी