रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण हेतु 19 अगस्त तक आवेदन पत्र जमा करें
ग्वालियर 13 अगस्त/08। भारत सरकार एवं ए. आई. सी. टी. ई. नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित उद्यमिता एवं प्रवंधन विकास (ई. एम. डी.) परियोजनान्तर्गत रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सर्टीफिकेट कोर्स इन कम्प्यूटर रिपेयरिंग एवं मैन्टीनेंस तथा टेली.-9 के प्रशिक्षण 21 अगस्त से प्रारंभ किये जा रहे हैं।
शासकीय महिला पोलिटेकनिक महाविद्यालय ग्वालियर के प्राचार्य डाँ एम आर धाकड़ ने बताया कि इच्छुक महिला एवं पुरूष उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी एवं प्रवेश के संबंध में नि:शुल्क आवेदन पत्र संस्था के ई.एम.डी. कार्यालय में श्री व्ही. एस. यादव से प्राप्त कर 19 अगस्त तक आवेदन जमा कर सकते हैं। 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे से संस्था में साक्षात्कार आयोजित होगा जिसमें आवेदकों को अपने मूल प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होना होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी