गुरुवार, 14 अगस्त 2008

बरेठा में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

बरेठा में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को मिली योजनाओं की  जानकारी

ग्वालियर 13 अगस्त/08। जिला न्यायाधीश श्री एल.एच. थधानी के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित किये जा रहे है विधिक साक्षरता शिविरों की श्रृखला में कल ग्राम बरेठा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित अधिकारियों तथा विभिन्न  क्षेत्रों मे कार्य कर रहे एन.जी.. द्वारा शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ सूचना के अधिकार, उपभोक्ता संरक्षण  अधिनियम, वन अधिकार अधिनियम,महिलाओ के भरण पोषण के अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई।

       शिविर मेंकंज्यूमरर्स राइट्स एसोसिएसनकी अध्यक्ष कु. ममता सिंह कुशवाह, अधिवक्ता श्री काशीराम कुशवाह, अधिवक्ता श्री होतम सिंह राठौर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर के श्री विश्वनाथ सिंह भदौरिया आदि ने योजनाओं एवं विभिन्न अधिनियमों से अवगत कराया।

       शिविर में ग्राम पंचायत के सचिव श्री भारत सिंह , उपसरपंच श्री राकेश सिंह  श्री संजय अग्रवाल सहित वड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता श्री शंकराय  रखिमानी ने किया।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी