एकल खिड़की के माध्यम से 540 नि:शक्तजनों के आवेदन पत्रों का निराकरण
ग्वालियर,12 अगस्त 08 । नि:शक्तजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु शुरू किये गये कार्यक्रम 'एकल खिड़की' के माध्यम से ग्वालियर जिले में विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त 563 आवेदन पत्रों में से 540 आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया।
जिला विकलांग पुर्नवास केन्द्र एवं रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ने बताया कि नि:शक्तजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रत्येक जिले में स्थित जिला विकलांग पुर्नवास केन्द्रों पर एकल खिड़की के माध्यम से माह के प्रथम एवं तृतीय सोमवार को उपस्थित 22 विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त समस्याओं का निराकरण करते हैं। उन्होंने बताया कि एकल खिड़की प्रणाली के माध्यम से जिले में 540 आवेदन पत्रों का निराकरण संबंधित अधिकारियों द्वारा किया गया। जिसमें नगरीय प्रशासन से संबंधित 51 प्रकरण, स्वास्थ्य 298, सामाजिक न्याय के 169, जिला अंतव्यसायी निगम के 15, वाणिज्य तथा उद्योग विभाग के 5, उच्च शिक्षा एवं श्रम विभाग से प्राप्त एक -एक आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया। एकल खिड़की वाले दिन ही जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र में ही मेडीकल वोर्ड द्वारा नि:शक्तों के परिचय पत्र भी बनाये जाते है। जिससे नि:शक्तजनों को परिचय पत्र वनाने के लिये भटकना नहीं पड़ता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी