जिले में 645.8 औसत वर्षा दर्ज
ग्वालियर 12 अगस्त 08। जिले में इस वर्ष अब तक वर्षा की स्थिति अच्छी रही है । गत एक जून से 12 अगस्त तक 645.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है । उल्लेखनीय है जिले की सामान्य वर्षा 751.2 मिमी है । अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि अब तक मुरार तहसील में 742.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है । इसी प्रकार घाटीगाँव (बरई) में 653 मिमी, डबरा में 526 मिमी व भितरवार तहसील में 662 मिमी औसत वर्षा 12 अगस्त तक दर्ज की जा चुकी है । ज्ञातव्य हो गत वर्ष इस अवधि में मुरार में 281.1 मिमी, घाटीगाँव (बरई) में 252.9 मिमी, डबरा में 253.2 एवं भितरवार में 258.9 वर्षा हुई थी, जबकिइस अवधि में गत वर्ष जिले की कुल औसत वर्षा 261.5 दर्ज की गई थी ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी