गुरुवार, 14 अगस्त 2008

जिले में एक लाख 85 हजार से अधिक खसरे व बी-1 की नकलें नि:शुल्क वितरित

जिले में एक लाख 85 हजार से अधिक खसरे व बी-1 की नकलें नि:शुल्क वितरित

ग्वालियर 13 अगस्त/08। कृषकों को खसरे एवं बी-1 की नकलों का नि:शुल्क वितरण प्रदेश सरकार की उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्वालियर जिले में भी सरकार की मंशा के अनुरूप गत जुलाई माह के अन्त तक एक लाख 85 हजार 300 से अधिक  नकलें नि:शुल्क रूप से कृषकों को प्रदाय की जा चुकी हैैं। जिला कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने जिले के राजस्व अधिकारियों को नकल वितरण का सत्यापन करने के निर्देश दिये हैैं । उन्होंने कहा है विभाग के मैदानी अमले के सहयोग से गांव-गांव में नकल वितरण सूची पढ़कर सुनायें, ताकि सूची का सत्यापन हो सके और शेष कृषकों को भी नि:शुल्क रूप से खसरे व बी-1 की नकलें प्रदाय की जा सकें।

       अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि जिले की ग्वालियर तहसील में 67 हजार 808 खसरे एवं बी-1 की नकलें कृषकों को नि:शुल्क रूप से प्रदाय की गई हैं। इसी तरह डबरा तहसील में 61 हजार 339 एवं भितरवार तहसील में 56 हजार 166  नकलें प्रदाय की गई हैं। ज्ञातव्य रहे जिले में कुल खातों की संख्या एक लाख 87 हजार 946 है।

 

कोई टिप्पणी नहीं: