संभाग में पशुओं में लगाये लगभग दो लाख रोग प्रतिवंधात्मक टीके
ग्वालियर 13 अगस्त 08 । ग्वालियर संभाग में चालू वित्तीय वर्ष के तहत जुलाई माह के अंत तक 69 हजार 289 पशुओं का उपचार कर, एक लाख 93 हजार 476 रोग प्रतिबंधात्मक टीके लगाये गये । आलोच्य अवधि में संभाग में 261 पशु चिकित्सा एवं उपचार शिविरों का भी आयोजन किया गया ।
पशु चिकित्सा सेवाये के संयुक्त संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार संभाग के ग्वालियर जिले में 16 हजार 145 पशुओं का उपचार,दतिया में 10 हजार 599 पशुओं का उपचार ,शिवपुरी में 16 हजार 856 का उपचार,गुना में 16 हजार 446 का और अशोक नगर जिले में, 9 हजार 234 पशुओं का उपचार किया गया टीकाकरण कार्यक्रम के तहत ग्वालियर जिले में 68 हजार 550 रोग प्रतिबंधात्मक टीके लगाये गए। ,दतिया में 45 हजार 707,शिवपुरी में 50 हजार 260,गुना में 14 हजार 140 और अशोकनगर जिले में 14 हजार 819 रोग प्रतिबंधात्मक टीके लगाये गये विभाग द्वारा ग्वालियर जिले में 40 पशु चिकित्सा एवं उपचार शिविर,दतिया मे 28,शिवपुरी में 141,गुना में 37 और अशोकनगर में 15 पशु चिकित्सा एवं उपचार शिविर आयोजित किये गये ।
कृत्रिम गर्भाधान के तहत ग्वालियर जिले में 3 हजार 725 मादा पशुओं में,दतिया में 1160,शिवपुरी में 2 हजार 570 ,गुना में 1 हजार 845 और अशोक नगर में 1 हजार 489 मादा पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान कराया गया । प्रशिक्षित गौ सेवक योजना के तहत ग्वालियर जिले में 310,दतिया में 198,शिवपुरी में 582,गुना में 257 और अशोक नगर जिले में 179 गौ सेवको को प्रशिक्षित किया गया ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें