कुलवंत सिंह सचदेवा को महापौर ने बधाई दी
ग्वालियर दिनांक 08 अगस्त 2008: महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बनाये जाने पर कुलवंत सिंह सचदेवा के निवास स्थान पर पहुंच कर उन्हें बधाई दी। साथ ही उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि श्री सचदेवा को आयोग का सदस्य बनाये जाने पर पार्टी को और अधिक लाभ मिलेगा। श्री सचेदवा अपने सामाजिक कार्यों पर हमेशा खरे उतरेंगे। महापौर के साथ पार्षद देवेन्द्र पवैया, भारतभूषण शर्मा रामेश्वर भदौरिया, मनोज सिसौदिया, श्री काले के अतिरिक्त अन्य पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी