शुक्रवार, 8 अगस्त 2008

मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना के कार्डधारियों को भी दीनदयाल अन्त्योदय उपचार योजना का लाभ दिया जावे

मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना के कार्डधारियों को भी दीनदयाल अन्त्योदय उपचार योजना का लाभ दिया जावे

कलेक्टर ने स्वास्थ्य योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिये

ग्वालियर 7 अगस्त/08। कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने सभी शासकीय चिकित्सकों से कहा हैं कि प्रत्येक पंजीकृत मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना के मजदूर को उसके पंजीयन कार्ड के आधार पर दीनदयाल अन्त्योदय उपचार योजना का लाभ दिया जाये। कलेक्टर श्री त्रिपाठी आज मप्र.स्वास्थ्य एवं संचार संस्थान में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक मे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती अर्चना शिगवेकर  सभी    मेडीकल आफीसर्स सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

       कलेक्टर ने सभी चिकित्सकों से सभी स्वास्थ्य योजनाओं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाते हुए सौंपे गये सभी लक्ष्यों को समय अवधि में पूर्ण करने तथा सुदूर अंचलो में रहने बाले प्रत्येक परिवार को वेहत्तर चिकित्सा मुहैया कराने के निर्देश दिये।

       कलेक्टर ने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना में इस वर्ष का 45  हजार संस्थागत प्रसव का लक्ष्य मनाते हुए सभी सीमाँक बीमाँक एवं अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों को लक्ष्य वहां की जनसंख्या के मान से निर्धारित किये जावे तथा हर माह की प्रगति लक्ष्य की तुलना में बताते हुए उसका प्रतिशत भी उल्लेखित किया जावे।

       कलेक्टर ने कहा कि किसी भी  स्थिति में घर पर डिलेवरी नहीं होना चाहिए। उन्होने कहा कि संस्थागत डिलेवरी से कहा गर्भवती महिलाएं वंचित हो रही हैं पूरी गंभीरता से इसका पता लगाया जावे ।

       दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि इस योजना में मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना के प्रत्येक मजदूर को लाभान्वित किया जावे । उन्होंने कहा उपचार योजना कार्ड के अभाव में अगर कोई भी व्यक्ति नीला एवं पीला राशन कार्ड लेकर उपचार के लिए आये तो उसका इलाज इस उपचार योजना में किया जावे । उन्होंने कहा स्वास्यय केन्द्रो पर इसकी पंजी भी संधारित की जावे।कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रो पर योजना के खाली कार्ड  भी रखे जावे ताकि उपचार के दौरान ही दीनदयाल उपचार योजना का कार्ड बनाकर दे दिया जावे।उन्होंने कहा कि मरीज को इंडोर में रखकर उपचार की समुचित व्यवस्था की जाये। जननी सुरक्षा एक्सप्रेस वाहनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने चीनोर से भी वाहन चलाने के निर्देश दिये

       कलेक्टर ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमो की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के 80 सहरिया गांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जावे। उन्होंने एल.टी.टी केम्पों की निर्धारित तिथियों के पूर्व मैदानी अमले से घर घर जाकर नसबंदी के लिए प्रेरित करने तथा प्रोत्साहन राशि की जानकारी देने पर जोर दिया। टीकाकरण की नियमित मानीटरिंग हो इसपर कलेक्टर ने सभी ब्लॉक मेडीकल आफीसर, सेक्टर आफीसरों को भ्रमण कर समीक्षा के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रत्येक मंगलवार को भ्रमण दिवस निर्धारित करें। कलेक्टर ने कुष्ठ रोग के प्रति जन जाग्रति लाने तथा मैदानी अमले से इसका व्यापक सर्वे कराने के निर्देश जिला कुष्ठ अधिकारी को दिये। उन्होने मैदानी अमले का लॉटरी पध्दति से युक्तियुक्तकरण कर पदों को भरने की भी सलाह दी। अन्धत्व निवारण की समीक्षा करते हुए अन्धत्व निवारण के क्षेत्र में कार्य करने वाले ट्रस्ट अथवा सामाजिक संस्थानों के सहयोग से आगामी तीन माहों में बड़े बड़े कैम्प आयोजित करने के भी निर्देश दिये है। बैठक में क्षय रोग नियंत्रण के तहत डॉट पध्दति को प्रभावी बनाने के निर्देश दिये।

       बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर ने भवन विहीन उप स्वास्थय केन्द्रों और प्रगति पर चल रहे निर्माण भवनों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा जो भवन पूर्ण हो गये है उन्हैं शीघ्र हैंण्डओवर किया जावे।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी