शुक्रवार, 8 अगस्त 2008

महिला ने पत्रकार के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कराई, महिला आयोग ने पत्रकार को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये

राज्य महिला आयोग की बैंच ने की आज सुनवाई

महिला ने पत्रकार के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कराई, महिला आयोग ने पत्रकार को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये

ग्वालियर 7 अगस्त 08 । राज्य महिला आयोग की दो दिवससीय बैंच का आयोजन आज ग्वालियर में किया गया । जिसमें राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णकांता तोमर, सदस्य के रूप में डा. कमला वडिवा, श्रीमती उपमाराय द्वारा प्ररकणों की  सुनवाई की गई ।

       बैंच के समक्ष प्रथम दिन 41 प्रकरण सुनवाई हेतु प्रस्तुत किये गये । जिनमें घरेलू हिंसा के 9, दहेज प्रताड़ना के 7, कार्यस्थल प्रताड़ना के 7, भूमिविवाद के 5, अभद्र व्यवहार के 4, पेंशन एवं स्वत्वों के भुगतान के 5 अन्य 4 प्रकरण शामिल हैं । जिसमें 38 प्रकरणों में आवेदक एवं अनावेदक उपस्थित थे । आयोग द्वारा बैंच के समक्ष लिये गये विशेष निर्णयों में रामश्री देवी द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय के आयुक्त को अनावेदक बनाते हुये  पेंशन न मिलने की शिकायत की । प्रकरण में बैंच द्वारा आयुक्त भविष्य निधि संगठन को तलब किया गया एवं तत्काल पेंशन चालू करने के निर्देश दिये ।

       इसी प्रकार श्रीमती अपर्णा ढींगरा द्वारा अपने पिता परमिंदर सिंह के विरूध्द जान माल से रक्षा करने की शिकायत आयोग से की गई । बैंच द्वारा अर्पणा के पिता को आधी सम्पत्ति देने के निर्देश दिये जिसे अनावेदक पक्ष द्वारा मान्य करते हुये कथन दिये गये । कृपाल कौर द्वारा आयोग के समक्ष श्री डी डी शर्मा पत्रकार की शिकायत की थी उक्त शिकायत में आवेदिका की पुत्री का मानसम्मान खराब करने का लेख या प्रकरण में आवेदिका द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है । इस संबंध में बैंच द्वारा तत्काल अनावेदक की गिरफ्तारी के निर्देश दिये ।

       श्रीमती मीरा गुप्ता द्वारा अपने पति राजेन्द्र गुप्ता के विरूध्द घरेलू हिसा अत्याचार एवं हिंसा की शिकायत की गई । प्रकरण में आयोग की बैंच में दोनो पक्षों के मध्य राजीनामा कराया गया । दोनो पक्षों द्वारा लिखित में कथन दिये । बैंच के आयोजन में जिला प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती दिश प्रणय नावंशी, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सुमन गुर्जर, महिला एवं बाल विकास कार्यकम अधिकारी सुश्री सीमा शर्मा, परियोजना अधिकारी श्रीराम तिवारी, समाजसेवी श्री मुरारी लाल मित्तल एवं आयोग की अध्यक्ष के निज सचिव श्री सुनील गोयल, निज सहायक श्रीमती पुष्पा दुबे, श्रीमती प्रतिभा अवस्थी द्वारा सहयोग दिया गया ।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी