उपनगरीय कार्यालय लश्कर पश्चिम में जनसमस्या निवारण शिविर सम्पन्न
ग्वालियर दिनांक 08 अगस्त 2008: उपायुक्त लश्कर पश्चिम अभय राजनगांवकर द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि नगर निगम एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आज उपनगरीय कार्यालय लश्कर पश्चिम में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय क्र. 1, 15, 16, 17, 18 के नागरिको की समस्याओं का निराकरण किया गया। आज के शिविर में गरीबी रेखा से संबंधित 1242 आवेदन प्राप्त हुये, वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं वृध्दावस्था पेंशन के 200 आवेदन तथा अन्य समस्या जैसे सीवर, चेम्बर कवर, पेयजल आदि से संबंधित 15 आवेदन प्राप्त हुये। उक्त आवेदनों का निराकरण 7 दिवस में कराये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।
आज के शिविर में सीवर प्रोजेक्ट पी.एच.ई. की ओर से कोई भी अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ जिस पर पार्षदों द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई।
आज के शिविर में क्षेत्रीय पार्षद रविन्द्र सिंह राजपूत, सतीश बोहरे एवं राकेश माहौर के साथ-साथ जिला प्रशासन की ओर से सिटीमजिस्टे्रट सक्सैना, सहायक आयुक्त जयकृष्ण गौड़, विद्युत विभाग के सहायकयंत्री सक्सैना, जलप्रदाय विभाग के सहायकयंत्री अरविन्द्र शर्मा तथा क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शिवहरे, नारायणदास रिठौरिया, सतेन्द्र सिंह सोलंकी, मुरारीलाल लिथोरिया एवं हरिनारायण शर्मा के साथ-साथ उपयंत्री एवं पटवारी उपस्थित रहे ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें