शुक्रवार, 15 अगस्त 2008

निगम परिषद की स्थगित बैठक सम्पन्न

निगम परिषद की स्थगित बैठक सम्पन्न

 

ग्वालियर दिनांक 14 अगस्त 2008% निगम परिषद की अभियाचित स्थगित बैठक आज अपरान्ह 3.00 बजे जलबिहार स्थित परिषद सभा भवन में पैनल सभापति देवेन्द्र अष्टैया की अध्यक्षता में प्रांरभ हुई। बैठक के प्रांरभ में बिन्दु क्र. 2 कचरा प्रबंधन एवं प्लान्ट पर (सोलेडवेस्ट मेनेजमेंट) के तहत हो रही अनियमितताओं पर चर्चा निरंतर होती रही । पार्षद दीवान सिंह नरवरिया के पिताश्री का देहावसान हो जाने पर मौन रखकर बैठक समाप्ति की घोषणा की गई। तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा बैठक दिनांक 21.08.2008 को अपरान्ह 3.00 बजे तक के लिये स्थगित की गई।

 

कोई टिप्पणी नहीं: