विधानसभा निर्वाचन 2008 प्रोजेक्ट उदय के तहत नई खुदाई न करें कलेक्टर ने दिये आचार संहिता का पालन करने के निर्देश
ग्वालियर 10 नवम्बर 08। जिले में आदर्श आचरण संहिता के पालन पर खास ध्यान दिया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकश त्रिपाठी ने इस कड़ी में नगर निगम आयुक्त से कहा है कि प्रोजेक्ट उदय के कार्यों के निर्वहन में आचार संहिता का पूरा ध्यान रखा जाये। उन्होंने स्पष्ट किया है इस प्रोजेक्ट के तहत जिन स्थानों पर पूर्व में खुदाई का कार्य हो चुका है, उन स्थानों पर ही सीवर लाइन बिछाने का काम किया जा सकता है। चूंकि इस समय आचार संहिता प्रभावशील है, अत: नई खुदाई का कार्य कदापि न करें।
जिला कलेक्टर ने लिखित में निर्देश जारी कर नवीन नलकूप खनन न करने की भी हिदायत दी है। श्री त्रिपाठी ने कहा है कि चुनाव आचार संहिता प्रभावशील है, अत: नगर निगम द्वारा किसी प्राईवेट या शासकीय भूमि पर नवीन नल कूप का खनन न किया जावे। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि नगर निगम के अन्तर्गत सार्वजनिक भूमि पर कोई प्राईवेट व्यक्ति भी नल कूप खनन न करे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी