बुधवार, 12 नवंबर 2008

सहायक यंत्री निलंबित

सहायक यंत्री निलंबित

ग्वालियर 10 नवम्बर 08। जिले में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाही की जा रही है। इस क्रम में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के एक सहायक यंत्री श्री अजय अस्थाना को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही सहायक यंत्री के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने बताया कि इन कर्मचारियों ने गोले के मंदिर समीप स्थित नारायण बिहार कालोनी में नई विद्युत लाईन बिछाने का कार्य आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद कराया था। कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने अन्य विभागों के अधिकारियों को भी आगाह किया है कि वे आचार संहिता का सख्ती से पालन करें अन्यथा कठोर कार्रवाही होगी।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी