निगम कर्मचारियों ने हरनामपुरा बजरिया में सीमेंट कंक्रीट का कार्य रूकवाया
अनुसार आज प्रात: नगर निगम के मुरार क्षेत्र के सहायक यंत्री सुशील कटारे दूरभाष पर मिली शिकायत पर ठाटीपुर स्थित हरनामपुरा बजरिया में चल रहे सीमेन्ट कंक्रीट निर्माण कार्य को रूकवाने पहुंचे स्थल पर निगम के अमले के पहुंचते ही कार्य कर रहे ठेकेदार के आदमी मशीन लेकर भाग गये । इसकी सूचना निगम के दल द्वारा तत्काल उपायुक्त नगर निगम डॉ प्रदीप श्रीवास्तव तथा आयुक्त महोदय को दी गई । निगम के दल को सूचना मिली थी की रात्रि में हरनामपुरा बजरिया में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सीमेंट कंक्रीट का कार्य कराया गया स्थल पर लगभग 30 मीटर क्षेत्र में ताजी बनी सीमेन्ट कंक्रीट पाई गई तथा दो डम्पर गिटटी तथा एक डम्पर रेता स्थल पर पाया गया । मौके पर निगम के दल द्वारा उपायुक्त तथा कचरा दल प्रबंधन अधिकारी की उपस्थिति में पचनामा बनाकर समान जप्त किये जाने हेतु सी.एस.पी मुरार तथा थाना प्रभारी मुरार को सूचना दी गई। आज ही मुरार मे ंनगर गिनम कॉलोनी में गुप्ता नर्सिग होम के सामने तथा विक्की फेक्ट्री पर रात्रि में अज्ञात व्यक्तियो द्वारा की गई वोर की शिकायत पाये जाने पर दोनो क्षेत्रों के प्रकरणों की सूचना जलकार्य विभाग के इंजीनियरों द्वारा संबंधित थानों में दी गई तथा वोरों का अधिग्रहण भी किया गया । नगर निगम के विज्ञापन के कर्मचारियों द्वारा आज चेतक पुरी में शासकीय जमीन पर एक होर्डिग लगाये जाने की कार्यवाही को मौके पर जाकर रूकवाया गया कार्य कर रही लेवर निगम दल के पहुंचते ही भाग गई जिसकी सूचना पुलिस को दी गई ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें