निगमायुक्त ने आचार संहिता के लिये उपायुक्तो व पुलिस अधिकारियों की बैठक ली
ग्वालियर दिनांक 12 नवम्बर 2008:निगमायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा आज निर्वाचन से संबंधित अपने क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों तथा अपर आयुक्त एवं उपायुक्तों की बैठक ली । उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने क्षेत्रों में संवेदनशील तथा क्रिटीकल मतदान केन्द्रो की स्थिति दो दिन में तैयार कर मतदान केन्द्रो का निरीक्षण करावें तथा सम्पत्ति विरूपण की कार्यवाही हेतु अपने अधीन समस्त अमले को विभिन्न क्षेत्रों में भेजे । उन्होने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पुलिस प्रशासन मे लगे ऐसे वाहनों को भी रूकवाये जिनका उपयोग प्रत्यासियों द्वारा विना अनुमति चुनाव प्रचार में किया जा रहा है । उन्होने बताया कि प्रत्यासियों को दी गई अनुमति वाहन के आगे लगे हुये कांच पर चिपकाना अनिवार्य होगा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जिस सडक तथा सार्वजनिक भूमियों पर अवैध रूप से की जा रही सडक निर्माण नलकूप खनन जैसी अनियामितता को रोकने के लिये पुलिस प्रशासन निगम अधिकारियों का सहयोग करें, इसके लिये चारों उपायुक्तों तथा चारों मदाखलत दलों को एक एक वीडियों केमरा अपने साथ रखने के निर्देश दिये गये ।
निगमायुक्त द्वारा जनसम्पर्क के माध्यम से नागरिको से अनुरोध किया गया है कि आचार संहिता के उल्लनघंन के विषय में शिकायत प्राप्त होने पर अपरआयुक्त सुरेश शर्मा को उनके दूरभाष क्रमांक 9752097029 तथा मुरार क्षेत्र हेतु अपर आयुक्त कौशलेन्द्र सिंह भदौरिया के दूरभाष क्र. 9752097020 पर तथा विभिन्न क्षेत्रो के उपायुक्तों को उनके दूरभाष क्र. पर सूचना दी जा सकती है । उपायुक्त मुरार डॉ प्रदीप श्रीवास्तव दूरभाष क्र. 9993096780 अभय राजनगांवकर उपायुक्त लश्कर पूर्व दूरभाष क्र. 9993096786 देवेन्द्र सिंह चौहान उपायुक्त लश्कर पश्चिम का दूरभाष क्र. 9993096732 सुरेन्द्र सिंह भदौरिया उपायुक्त ग्वालियर का दूरभाष क्र. 9993096788 पर भी आचार संहिता के उल्लनघंन की जानकारी दी जा सकती है ।
आज की बैठक में ऐडीशनल एस.पी भागवत चौहान सी.एस.पी ग्वालियर राजेश मिश्रा सी.एस पी लश्कर अमित सक्सैना अपर आयुक्तद्वया श्री कौशलेन्द्र भदौरिया सुरेश शर्मा उपायुक्त ग्वालियर सुरेन्द्र सिंह भदौरिया उपायुक्त लश्कर पूर्व अभय राजनगांवकर उपायुक्त पश्चिम देवेन्द्र सिंह चौहान निर्वाचन प्रभारी श्रीमती आशा सिंह उपस्थित थी ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें