एयरमेन पदों की भर्ती 15 से 19 जनवरी तक सागर में
सेडमेप मार्गदर्शन शिविर आयोजित करेगा
ग्वालियर 13 जनवरी 09। 15 से 19 जनवरी 09 तक एयरमेन पदों की भर्ती खेल परिसर मैदान सागर में आयोजित की जा रही है। चयन प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन देने हेतु मार्गदर्शन शिविर आयोजित किए जाएेंगे। यह मार्गदर्शन सेडमेप द्वारा विभिन्न जिला मुख्यालय पर दिया जायेगा। उद्यमिता विकास केन्द्र सागर के जिला समन्वय ने जानकारी देते हुए बताया कि सागर जिले में 12 एवं 13 जनवरी को रहली, गढाकोटा, देवरी, खाई, वीना में तथा 15 से 19 जनवरी तक मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, रीवा, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, सीधी, सतना, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिण्ड, गुना, अशोकनगर, दतिया, नरसिंहपुर, में आयोजित किए जायेंगे। अधिक जानकारी के लिए जिले के उद्यमिता विकास केन्द्र एवं डी पी. आई.पी. में सम्पर्क किया जा सकता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें