शुक्रवार, 16 जनवरी 2009

मोबाईल कोर्ट ने अभियान चलाकर 26000/- रू. की वसूली कराई-मुरार क्षेत्र के ठेले वालों को अल्टीमेटम

मोबाईल कोर्ट ने अभियान चलाकर 26000/- रू. की वसूली कराई

मुरार क्षेत्र के ठेले वालों को अल्टीमेटम - कल तक हटायें अव्यवस्थित ठेले अन्यथा चलेगा अतिक्रमण अभियान का डण्डा

ग्वालियर दिनांक 15.01.2009- माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पालन में विशेष मजिस्टे्रट आलोक मिश्रा द्वारा शहर में मोबाईल कोर्ट का अभियान चलाया गया जिसमें जिंसी नाला में 1- कपिल बत्रा व्यंजन रेस्टारेन्ट, 2- सतीश पाहवा-पाहवा इण्डस्ट्रीज 3- महेश शक्ति ऑटो मोबाईल्स, 4- अमर टेम्पो रिपेयर्स, 5- रमन कूलर, 6- नवभारत सेल्स, 7- मंगल फर्नीचर, 8- बत्रा स्टील, 9- मैट्रो सेफ अलमारियों, कूलर की दुकानों पर 2000-2000 रू. का जुर्माना किया गया। इसके बाद छप्पर वाला पुल पर रोड पर लगे सब्जियों के ठेले वाले 1- रामौतार, 2- काशीराम, 3- बल्लू 4- अरूण, 5- शंकरलाल, 6- रामबेटी, 7- मोनू पर 200-200 रू. का जुर्माना किया गया। इसके पश्चात नया बाजार, राजपायगा रोड, लोहिया बाजार में भी 200-200 रू. के सब्जी व फल ठेले वालों पर जुर्माना किया गया। विशेष मजिस्टे्रट आलोक मिश्रा के द्वारा कुल 26000/- का जुर्माना किया गया है। साथ में उक्त लोगों को हिदायत दी गई है कि यदि दोबारा आप लोगों ने अतिक्रमण किया तो जुर्माने के साथ-साथ सजा के रूप में जेल भी जाना पड़ सकता है। इसके बाद सत्यपाल सिंह चौहान के द्वारा गांधी रोड, ठाटीपुर चौराहे से सड़क के दोनों तरफ लगे सब्जी-फल वालों के ठेलों को नदी पार टाल तक हिदायत दी गई कि कल तक अपने ठेले हटा लें नहीं तो शनिवार से ठेले वालों को हटाने की कार्यवाही की जावेगी।

       कार्यवाही के दौरान आलोक मिश्रा विशेष मजिस्टे्रट, सहायक  आयुक्त गुलाबराव काले, जगदीश शर्मा, मदाखलत अधिकारी सत्यपाल सिंह चौहान, सहायक निरीक्षक अजय सक्सैना, सुघर सिंह, श्याम शर्मा, विजय माहौर, क्षेत्राधिकारी हरिनारायण शर्मा व पुलिस बल आदि साथ रहा।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी