शुक्रवार, 16 जनवरी 2009

वार्ड क्र¬. 40 में जलकर वसूली अभियान चला

वार्ड क्र­. 40 में जलकर वसूली अभियान चला

ग्वालियर दिनांक 15.01.2009-निगमायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा के निर्देशानुसार सहायकयंत्री जागेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में वार्ड क्र. 40 में नवीन 6 कनेक्शन स्वीकृत किये गये जिसमें राशि 3000/- रू. जमा की गई एवं बकाया जलकर जो कि वार्ड क्र. 40 के नागरिक काफी दिनों से जमा नहीं कर रहे थे बकाया के रूप में 11123/- रू. वसूल किये गये। इस प्रकार वार्ड क्र. 40 से 14,123/- रू. प्राप्त कर जमा कराये गये।

       समस्त जल कनेक्शन उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि बकाया जलकर राशि शीघ्र जमा करें तथा अपने कनेक्शन शीघ्र वैध कराये अन्यथा कनेक्शन विच्छेद के पश्चात वसूली की आगामी कार्यवाही की जावेगी।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी