बुधवार, 14 जनवरी 2009

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत संस्थाओं से आवेदन मांगे गए

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत संस्थाओं से आवेदन मांगे गए

ग्वालियर 12 जनवरी 09। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत गरीब, वेसहारा, विधवा, परित्यक्ता कन्याओं के सामूहिक विवाह हेतु शासन द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिला कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी द्वारा जिले के स्थानीय निकायों स्वेच्छिक संस्थाओं से सामूहिक विवाह की निर्धारित तारीख से एक माह पूर्व आवेदन मांगे हैं ताकि आवश्यक कागजों का परीक्षण कर 15 दिवस पूर्व अनुदान उपलब्ध कराया जा सके। कलेक्टर द्वारा निर्देश दिये गए हैं कि आवेदन संयुक्त संचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय जिला ग्वालियर को उपलब्ध कराना, सुनिश्चित किया जाये।

       योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजत करने वाले समस्त प्रायोजनों को सूचित किया जाता है कि सामूहिक विवाह के 30 दिवस पूर्व निर्धारित प्रपत्र पर आवश्यक सहपत्रों सहित आवेदन संयुक्त संचालनालय सामाजिक न्याय जिला ग्वालियर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि स्थल परिक्षण एवं अन्य कार्यवाही पूर्ण कर योजना का लाभ प्रदान करने हेतु उन्हें आर्थिक सहयोग सामूहिक विवाह के पूर्व प्रदान किया जा सके। निर्धारित समयावधि पूर्व आवेदन प्राप्त न होने की दशा में सहयोग की राशि प्रदान किया जाना सम्भव नहीं होगा। जिनका पूर्ण उत्तरदायित्व प्रायोजक संस्था का होगा।

 

कोई टिप्पणी नहीं: