जनकल्याण शिविर : भोजन व्यवस्थाओं हेतु टेंडर आमंत्रित
ग्वालियर 14 जनवरी 09 । स्थानीय फूलबाग मैदान में 21 जनवरी को आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविर में दस हजार पैकेट भोजन प्रदाय हेतु जिला आपूर्ति नियंत्रक द्वारा 17 जनवरी 09 को दोपहर 3 बजे तक टेंडर आमंत्रित किये गये हैं । भोजन पैकेट में 8 पूड़ी वजन 250 ग्राम, आलू मटर की सूखी सब्जी 150 ग्राम, मिक्स अचार और पेठा दिया जाना प्रस्तावित है । टेंडर की समस्त शर्तें एवं संबंधित जानकारियां जिला आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय गोरखी से प्राप्त की जा सकेंगी ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें