शुक्रवार, 16 जनवरी 2009

केदार धाम गौ-शाला की गायों को गृह राज्यमंत्री ने कम्बल पहनाये

केदार धाम गौ-शाला की गायों को गृह राज्यमंत्री ने कम्बल पहनाये

ग्वालियर 14 जनवरी 09 । गृह, परिवहन एवं जेल राज्यमंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने आज यहां शिवपुरी रोड पर स्थित केदारधाम गौ शाला के गौ-वंशीय पशुओं को सर्दी से बचाव के लिये कम्बल पहनाये । गौ संस्कार जागृति सेवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च न्यायालय ग्वालियर खंडपीठ के अतिरिक्त महाधिवक्ता श्री श्याम बिहारी मिश्रा ने की । इस अवसर पर बैजनाथ शर्मा समेत अन्य गणमान्य नागरिक, पशु, कृषि एवं अन्य विभागों के अधिकारी तथा सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे उपस्थित थे ।

       गृह राज्यमंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रदेश सरकार गौ-वंशीय पशुओं के संरक्षण के लिये प्रभावी कदम उठाये हैं । इसी कड़ी में गौ-शालाओं को भी सरकार आर्थिक मदद प्रदान करती है । उन्होंने सरकार ने खेती को फायदे का धंधा बनाने के लिये जो निर्णय लिये हैं उनमें पशुपालन को प्रमुखता से शामिल किया है । श्री कुशवाह ने केदारधाम गौ शाला  के उत्तरोत्तर विकास के लिये हर संभव मदद देने की बात भी इस मौके पर कही ।

       कार्यक्रम में श्री सुरेश शर्मा ने गौ-संस्कार जागृति सेवा संगठन द्वारा गौवंशीय पशुओं के संरक्षण के लिये किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला ।

 

कोई टिप्पणी नहीं: