सोमवार, 12 जनवरी 2009

नवजात शिशु एवं बाल्यकाल के रोगों की समेकित देखभाल

नवजात शिशु एवं बाल्यकाल के रोगों की समेकित देखभाल

कोर समिति की प्रथम बैठक आहूत

ग्वालियर, 9 जनवरी 09 / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाक्टर श्रीमती अर्चना शिंगवेकर ने जानकारी दी है कि नवजात शिशु एवं बाल्यकाल के रोगों की समेकित देखभाल कार्यक्रम सम्बन्धी जिला स्तरीय कोर कमेटी की प्रथम त्रैमासिक बैठक जिला कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में 14 जनवरी को आहूत की गई है । बैठक कलेक्टर सभाकक्ष गोरखी में सुबहे 10.30 बजे प्रारम्भ होगी । कोर समिति के सभी सदस्यों को बैठक की सूचना भेज कर डा.श्रीमती शिंगवेकर ने समय पर पधारने का आग्रह किया है ।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी