बुधवार, 14 जनवरी 2009

मुरार में अस्थाई अतिक्रमण करने वाले सर्विस सेन्टरों के खिलाफ कार्यवाही की

मुरार में अस्थाई अतिक्रमण करने वाले सर्विस सेन्टरों के खिलाफ कार्यवाही की

विभिन्न क्षेत्रों से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया

ग्वालियर दिनांक 13.01.2009- निगमायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम मदाखलत दस्ते द्वारा क्षेत्र क्र. 8 अंतर्गत मैन रोड पर गाडियों के सर्विस करने वालों को हटवाया गया। अल्पना टॉकीज रोड, मुरार थाना रोड, बारादरी चौराहा, कुम्हरपुरा रोड, ठाटीपुर रोड, गांधी रोड आदि स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटवाये गये एवं ठेले वालों को हॉकर्स जोन में भेजा गया।

       श्रीमती ऊषा शाक्य, श्रीमती सुमन सिकरवार के द्वारा नगर निगम भूमि पर बगैर स्वीकृति निर्माण कार्य किया जा रहा था उसे स्थल पर जाकर मदाखलत दस्ते द्वारा बंद कराया गया । लोहिया बाजार में दयाल मेंटल स्टोर के नाम से बिना इजाजत निर्माण कार्य किया जा रहा था उक्त कार्य को रूकवाया गया एवं चौखट, सेन्टिंग प्लेट आदि सामान जप्त किया गया।

       हजीरा, गोले का मंदिर मेन रोड, स्टेशन बजरिया, बस स्टेण्ड आदि क्षेत्र से 5 आवारा मवेशी पकड़वाकर खिड़क झांसी रोड़ में दाखिल करायी गई।

उक्त सर्विस सेटरों के खिलाफ स्थानीय नागरिकों द्वारा सीवर जाम करने की शिकायतें उपायुक्त कार्यालय मुरार में की गई थी। उपायुक्त मुरार द्वारा आज प्रात:स्थानीय पार्षद दीवान सिंह नरवरिया के साथ भ्रमण के दौरान 6 नं. चौराहे पर वाहनों की धुलाई करने वाले सर्विस सेंटरों के विरूध्द शिकायते की। स्थल पर सर्विस संटर मालिकों द्वारा सडक पर अस्थाई अतिक्रमण पाया गया तथा सर्विस सेंटर, वाहनों की गंदगी तथा मिट्टी से सीवर लाईने चौक होना पायी गई तथा मदाखलत दस्ते को तत्काल स्थल पर बुलाकर सर्विस सेंटर व्यवसायियों द्वारा किया गया अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया।

       उपायुक्त डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव द्वारा स्थल पर वाहन धुलाई सेंटरों के मालिकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने वाहनों की सर्विस दुकान से बाहर नही करें तथा सर्विसिंग से बाहर निकलने वाले गंदे पानी का निस्तारण पृथक से जाली युक्त चेंम्बर के माध्यम से करें।

       उपायुक्त डॉ प्रदीप श्रीवास्तव द्वारा निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय कार्यालय क्र. 6 के अंतर्गत 6 सफाई कर्मचारी क्षेत्रीय कार्यालय क्र. 9 के अंतर्गत दो महिला सफाई कर्मचारी तथा क्षेत्रीय कार्यालय क्र. 8 के अंतर्गत तीन महिला कर्मचारियों को डयूटी के दौरान कर्तव्य के प्रति लापरवाही करते हुये पाये जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश क्षेत्र अधिकारी को दिये गये ।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ग्वालियर टाइम्स आपकी टिप्पणी का स्वागत करती है, टिप्पणी संयत एवं भद्र होना चाहिये अन्यथा आपकी टिप्पणी प्रकाशन से अवरूद्ध कर दी जायेगी व आपकी आई.डी ब्लाक कर दी जायेगी